बेंगाबाद: वनमहोत्सव सप्ताह में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज ने फलदार व छायादार पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वनमहोत्सव सप्ताह के तहत बनहथी स्थिति स्कॉलर बी.एड. कॉलेज द्वारा मंगलवार को 11 बजे शहर में पौधा वितरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक ध्रुव संथालिया ने राहगीरों के बीच पौधे वितरित कर किया।