खरगोन। कुर्बानी का त्योहार 'ईद-उल-अजहा' इस साल 28 मई को मनाया जाएगा। त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, खरगोन और आसपास के इलाकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस उत्साह की एक झलक गुरुवार को कसरावद रोड पर लगे साप्ताहिक हाट में देखने को मिली।