कनीना: मंदिर से लौट रही महिला को टक्कर मारने वाले नशे में धुत चालक पर मामला दर्ज, जांच शुरू
कनीना में रविवार को मंदिर से पूजा करके लौट रही महिला को नशे में धूत गाड़ी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी यह घटना करीब रविवार सुबह 7 के लगभग की बताई जा रही है। घायल महिला को नागरिक अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे जहां से उसे आगामी इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिर उसे महेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।