खजनी: खजनी थाना क्षेत्र के सरयां तिवारी गांव में पोखरे में नहाते समय 27 वर्षीय युवक मिथुन चौहान की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयां तिवारी गांव के पुण्यहवां पोखरे में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे नहाते समय 27 वर्षीय मिथुन चौहान का संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तुरंत निकालकर प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मिथुन हरपुर बुदहट का मूल निवासी था।