बेगूसराय: बेगूसराय में बारात जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।घटना बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित मुंगेर पुल के पास की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले राजकुमार मंडल के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है।