सवायजपुर: पत्नी लापता, पति ने दूसरे गांव के युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया, अरवल थाने में दर्ज हुआ केस
अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला लापता हो गयी, महिला के पति ने बानामऊ गांव निवासी एक युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। यह मामला करीब साढ़े चार माह बाद दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश जारी है।