रामपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
Rampur, Rampur | Sep 23, 2025 कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान नेताओं ने डीएम के माध्यम से CM को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे भेजा है। ज्ञापन में किसान नेताओं ने मांग की है अत्यधिक बरसात से खराब हुई धान की फसल मुआवजा धान की फसल का उचित दाम मिल सके,आवारा पशुओं से निजात दिलाने जैसी गंभीर अन्य समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की है ।