मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की देर शाम 7:00 बजे के करीब सामने आई है। बेहोश अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस अस्पताल तक तो पहुंचा गई, लेकिन इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। बताया जाता है कि पुलिस ने बेहोश व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रखा।