मेरठ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के दफ्तर में लगी आग, रिकॉर्ड रूम में रखे जरूरी दस्तावेज जलकर हुए राख
Meerut, Meerut | Apr 28, 2026 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रिकॉर्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे।