गौरिहार: ग्राम घूर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूर में 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हीरालाल पाल पिता रामऔतार पाल (उम्र लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम घूर के रूप में हुई है। शनिवार कि सुबह 8 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।