सबलगढ़: मुरैना के सबलगढ़ में 3 हजार रुपये की उधारी को लेकर युवक की हत्या, कैंची से आंख फोड़ी,तीन भाइयों पर केस दर्ज।
मुरैना के सबलगढ़ में तीन हजार रुपये की उधारी को लेकर युवक लालसिंह गुर्जर की हत्या हो गई।19 मई को गांव के तीन भाइयों ने उस पर कैंची से हमला कर आंख फोड़ दी और शरीर पर कई वार किए। इलाज के दौरान संक्रमण फैलने से उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।आरोपियों की तलाश जारी है।मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है,जल्द गिरफ्तारी हो।