शनिवार 4 बजे पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की आंगनबाड़ी रसोईया के भुगतान एवं दैनिक मजदूरी बढाये एवं समय से दिये जाने की मांग को लेकर पुष्पराजगढ़ एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह,आशुतोष सिंह मार्को , सहित आंगनबाड़ी केंद्र में रसोईया का कार्य करने वाले कार्यकर्ता उपस्थित रहे।