हमीरपुर: सुमेरपुर में सोडा ऐश घोटाला: फर्जी ट्रक एंट्री और बिलिंग से एचयूएल को करोड़ों का हुआ नुकसान
सुमेरपुर कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में एक बड़ी धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला सामने आया है, जिसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड स्थित फैक्ट्री में सोडा ऐश की खरीद और स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई है। कंपनी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच स्टॉक और खरीद अभिलेखों में गंभीर विसंगतियां सामने आई