अरवल: मेहंदिया थाना क्षेत्र में भीषण आग, ललन पासवान की बीघा भर गेहूं की फसल जलकर राख
Arwal, Arwal | Apr 28, 2026 मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधु श्रवा चौकी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रामीण ललन पासवान के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने करीब केई बीघा गेहूं की पकी फसल को मात्र कुछ घंटों में राख कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड के बावजूद नुकसान रुक न सका।