सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार तिराहे पर बीते शुक्रवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल 45 वर्षीय मनोज रावत की उपचार के दौरान अंततः दुखद मृत्यु हो गयी। प्रकरण को लेकर बाद में मृतक की पत्नी ने सैदपुर थाने में तहरीर दी। बीते 26 दिसंबर को अपने ममेरे भाई अमरनाथ प्रसाद के साथ उनकी बेटी को खिचड़ी पहुँचाने के लिए आजमगढ़ के लालगंज जा रहे थे।