हाथरस: बिजली के पोल पर काम करते समय करंट लगने से नीचे गिरे संविदा कर्मी घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के पीछे लक्ष्मीपुरम कॉलोनी के पास बिजली के पोल पर काम करते समय करंट लगने से गांव खोरना निवासी संविदा कर्मी राजन उर्फ राजू पुत्र साहब गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारी व स्थानीय लोग गंभीर घायल संविदा कर्मी को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने संविदा कर्मी को मृत घोषित कर दिया