बेनीपट्टी: CO ने बेनीपट्टी CO कार्यालय में करहारा के अग्निपीड़ितों को सरकारी राहत का दिया चेक
बीते 15 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे मधुबनी जिला के वेनीपट्टी अनुमंडल के वार्ड-13 के करहारा में नागेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, बिंदेश्वर यादव एवं विजय यादव के घर में भीषण आग लग गई थी। जिसमें करीब 11 लाख से अधिक की संपत्ति की छती हुई थी। इसी को लेकर शनिवार को बेनीपट्टी CO पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बेनीपट्टी के CO कार्यालय में सभी पीड़ितों को बारी-बारी से बुलाकर प्रति पीड़ित 9,800 रुपए का चेक दिया है।