शनिवार को दोपहर 12:00 बजे दी गई जानकारी, किराना दुकान चोरी का आरोपी तखतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, तखतपुर थाना क्षेत्र में किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपी बुधराम जगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दुकान की दीवार तोड़कर गुटखा, सिगरेट व बीड़ी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से लगभग 5 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।