गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नर्मदापुरम में मतदाताओं को जागरूक करने की पहल तेज हो गई है। जिले में चल रहे विशेष अभियान के दौरान शनिवार को करीब 1 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने नागरिकों से अपील की कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे शीघ्र आवेदन कर अपना नाम जुड़वाएँ।