रामपुर: कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर एसपी ने ग्राम बावनपुरी की गौशाला के चौकीदार की हत्या का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 30, 2024 कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात को शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बावनपुरी में एक व्यक्ति जो कि शराब के नशे में था। गौशाला के चौकीदार के निकट लेट गया। चौकीदार द्वारा गाली गलौज करने पर क्रोध में आकर ईट से चौकीदार की हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।