मोहनिया: मध्य विद्यालय बघीनी में 11 सालों से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहे शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Jun 18, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के मध्य विद्यालय बघीनी में 11 सालों से फर्जी प्रमाण पत्र पर पढ़ा रहे शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार शिक्षक का नाम अविनाश कुमार बताया जा रहा है। जहां निगरानी के जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिला था और निगरानी ने मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।