बेलदौर: रामनगर गांव में अश्लील गाने का विरोध करना पड़ा महंगा, मारपीट में अधेड़ समेत दो घायल
बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव में अश्लील गाने का विरोध करना एक पक्ष को महंगा पड़ गया। विरोध से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर एक अधेड़ समेत दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 13 वर्षीय बच्ची को छुट्ट