महोली: कारी पाकर के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Maholi, Sitapur | Jun 27, 2026 जनपद के महोली थाना क्षेत्र के कारी पाकर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है परिवार ने हत्या किए जाने की बात कही है।