इटकी: इटकी में सरहुल की धूम: मांदर की थाप पर थिरका जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा निकली!
Itki, Ranchi | Mar 22, 2026 इटकी के मौसीबाड़ी मैदान से झखरा टांड तक पारंपरिक वेशभूषा में निकली विशाल शोभायात्रा। 12 पड़हा इटकी, 21 पड़हा कूर्गी और 5 पड़हा गढ़गांव के नेतृत्व में पाहन-पुजारों ने की सुख-समृद्धि की पूजा।21 गांवों के खोड़हा नृत्य दल हुए शामिल, बेहतर प्रदर्शन करने वाले दलों को किया पुरस्कृत। इटकी नौजवान कमिटी, गढ़गांव साहू टोलीऔर अन्य संगठनों ने फूलों व शरबत से किया स्वागत।