उज्जैन शहर: नीमनवासा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो इंजीनियरिंग कंपनी में काम के दौरान घायल युवक की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही आरोप
नीमनवासा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ऑटो इंजीनियरिंग कंपनी में काम के दौरान घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना को छिपाने की कोशिश की गई और बाद में समझौते के लिए मुआवजे का प्रलोभन भी दिया गया।