बेगूसराय: जिले में 01 फरवरी से 36 केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर 01 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने शुक्रवार की शाम 05:00 बजे कही. इस परीक्षा में कुल 38,339 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें 18,172 छात्र एवं 20,221 छात्रा शामिल है.