कटिहार: प्राणपुर रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने 3 लोगों को 512 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
शनिवार की शाम 5 बजे एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर स्मैक के साथ तीन की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अबूजार शेख, फियाज शेख और छोटू पासवान को 512 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद इसमें की अनुमानित कीमत ₹500000 बताई जा रही है। नशे के खिलाफ कटिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।