कटिहार: बुद्धू चौक से चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल
शनिवार की दोपहर 1:30 बजे 3 लोगों को मेडिकल जांच के लिए सहायक थाना पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। इन तीनों को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए तीनों लोग मिरचाईबारी के निवासी हैं। मेडिकल जांच के बाद तीनों को चोरी मामले में जेल भेज दिया गया। यह तीनों बुद्धू चौक में बंद पड़े एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।