बीते मंगलवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के खड़सारी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों में से एक वृद्ध की मौत इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और शव को सदर अस्पताल लाया गया। उंसके बाद रविवार की दोपहर 12:30 बजे डॉक्टर द्वारा मृतक वृद्ध का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है।