शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर कंकलिया गांव निवासी 27 वर्षीय देशराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 4 फरवरी को अपने भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौटते समय मरूआ झाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। हादसे में उनके साथ मौजूद दोस्त आयुष उर्फ सनी भी घायल हुआ था, जो अब ठीक है।