भगवान विश्वकर्मा जी के माघ माह के त्रयोदशी तिथि पर प्रकट उत्सव माना गया है। यह तिथि शनिवार को आयोजित की गई। इसमें विश्वकर्मा समाज के युवा संगठन द्वारा यह प्रकटोत्सव मनाया गया। साथ ही पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। शनिवार दोपहर 1 बजे मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन भी शामिल हुए। समाज के सदस्यों ने इस मौके पर पूजा अर्चना की।