पोरसा: प्राची किशोरी जी ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, भक्ति और आध्यात्म का हुआ संगम
Porsa, Morena | May 20, 2026 पोरसा में भक्ति और आध्यात्म का संगम, प्राची किशोरी जी ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पोरसा। ग्राम ताल का पुरा, कोथर कला स्थित पोखरिया धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा पंडाल भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। कथा वाचिका प्राची किशोरी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओ