चम्बा: सुरंगाणी छिंज मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक सुनील राणा के दीवाने हुए लोग
Chamba, Chamba | Sep 15, 2025 उपमंडल सलूणी के अंतर्गत सुरंगाणी गांव में चल रहे ऐतिहासिक छिंज मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायिका नेहा शर्मा और हिमाचली लोक गायक सुनील राणा के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में सर्वप्रथम स्थानीय कलाकारों ने मंच संभालकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्राइम टाईम में वॉयस ऑफ पंजाब फेम नेहा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को खूब नचाया।