पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के ओली टोला-सिपाही टोला नहर के पास गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में मातम
Purnea East, Purnia | Jun 8, 2026
पूर्णिया शहर के ओली टोला-सिपाही टोला नहर के पास गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओली टोला निवासी मो. कमरुद्दीन के बेटे मो. नौशाद के रूप में हुई है। जो सिपाही टोला बाइपास नहर के पास अपनी अंडे की दुकान लगाता था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा ट्रक और ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.