जनपद हाथरस जिलाधिकारी ने शीत लहर/सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे का निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया और वर्तमान स्थिति, यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने सासनी क्षेत्र के ईंट भट्टों का निरीक्षण कर श्रमिकों से वार्ता कर गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।