अनूपगढ़: 15 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में किया जा रहा है प्रचार प्रसार
अनूपगढ़ की समाज सेवा संस्था भारत विकास परिषद के द्वारा 15 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर आज परिषद के पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य बाजार में प्रचार प्रसार किया गया।परिषद के राजेंद्र गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।