अनूपगढ़: अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में राजीव गांधी युवा मित्र आंदोलन के लिए जयपुर हुए रवाना
राजस्थान सरकार के द्वारा राजीव गांधी युवा मित्रों को हटा दिया गया है जिसका सभी राजीव गांधी युवा मित्र विरोध कर रहे हैं।आज अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में राजीव गांधी युवा मित्र जयपुर के लिए रवाना हुए हैं। राजीव गांधी युवा मित्रों ने बताया कि कल जयपुर में राजीव गांधी युवा मित्रों के द्वारा महापड़ाव डाला जाएगा और सरकार से बहाली की मांग की जाएगी।