अनूपगढ़: अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया शामिल,लोगों ने मनाई खुशियां
राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही केंद्र सरकार ने यहां विकास कार्यों को एक नई गति प्रदान करते हुए अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है।रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर श्रीनिवास ने बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के जनरल मैनेजर को पत्र जारी कर जयपुर संभाग के सांगानेर और बीकानेर संभाग के अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है।