राजातालाब: सजोई के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
सजोई के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब 9.00बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वही सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।