आगरा: सिकंदरा के श्रीजीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में वाधवा रबर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर विभाग ने पाया काबू
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित श्रीजीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में वाधवा रबर सोल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में रबर सामग्री होने से आग तेजी से फैलने की आशंका है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। हताहत की अभी पुष्टि नहीं।