धौलपुर: फसल को पाले से बचाने के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
कृषि विभाग ने बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए रबी की फसल को पाले से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है सहायक निदेशक प्रभु दयाल शर्मा ने शनिवार शाम में बताया कि इस समय सरसों फलियां बनने की अवस्था पर है एवं समय पर बुवाई वाली फसल फूल आने की अवस्था में है। इन दिनों उत्तर भारत में वर्फ गिरने, उत्तर पूर्व दिशा से ठण्डी हवाएँ चलने के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई है।