बाबई: जावली रेत खदान पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस की जानकारी के मुताबिक बीती रात जावली रेत खदान पर हुए पथराव, गाड़ियों और कम्पनी के दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले माखननगर थाने में ठेका कंपनी के द्वारा 2 एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें 10 लोगों पर तोड़फोड़, अड़ीबाजी के आरोप में केस दर्ज किया। 10 आरोपियों में गांव की 3 महिलाएं भी शामिल है।