कटनी नगर: कुठला क्षेत्र के लमतरा ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौके पर हुई मौत
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमरता ओवर ब्रिज में आज गुरुवार दोपहर 1:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इस घटना में कैमोर दुर्जनपुर निवासी विनोद विश्वकर्मा 45 वर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को संरक्षण में लेते हुए जिला अस्पताल के पीएम हाउस भेजा और घटना को जांच में लिया है।