भाजपा जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने बताया कि मौजूदा बजट अर्थव्यवस्था और आम आदमी पर अच्छे प्रभाव डालने वाला सिद्ध होगा। बताया कि बजट 2026 भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ और रोज़गार उत्पन्न करने पर ध्यान केंद्रित करता है। कहा कि वैश्विक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने बजट की घोषणाओं से उद्योग, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास किया है।