आमाडाड क्षेत्र में हो रही खदान ब्लास्टिंग से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौली (संकुल केंद्र) के 44 बच्चे दहशत में हैं। तेज धमाकों और जमीन में कंपन से स्कूल भवन तक कांप उठता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में अनहोनी का डर बना हुआ है। बच्चों ने जिला प्रशासन से स्कूल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।