गढ़वा–रेहला मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कार्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये चारों युवक एक ही परिवार के करीबी रिश्तेदार थे… और नगर उटारी से सगाई की खुशियां मनाकर घर लौट रहे थे। किसे पता था कि यह सफर उनकी ज़िंदगी का आखिर