भितरवार: मारगपुर में घर की पुताई के दौरान महिला को लगा करंट, हुई बेहोश
करहिया थाना क्षेत्र के मारग़पुर गांव में महिला को घर में पुताई करने के दौरान करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों से भितरवार अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया गया। घर में दीपावली के त्यौहार को लेकर पुताई का कार्य कर रही थी महिला। घर में डली बिजली की मेन लाइन के तार की चपेट में उक्त महिला आ गई जिससे उसे करंट लग गया। वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ी।