खाजूवाला थाना क्षेत्र के 40 केवाईडी के पास मोघे संशोधन करने गई जल संसाधन की टीम और पुलिस से झगड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जल संसाधन के सहायक अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि लोगों ने 112 पर पत्थर मारे तथा राज कार्य में बाधा उत्पन्न की।