उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यूडीए कार्यालय परिसर की पार्किंग में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आने की सूचना है।घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।