कटनी नगर: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस 110 मोबाइल धारकों को वापस किए उनके गुम हुए मोबाइल, पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजन
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित सेफ क्लिक 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के समापन के अवसर पर कटनी पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया साइबर सेल ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल से नागरिको के गुम हुए 110 मोबाइल फोन जिनकी कीमत 20 लाख रुपये है उन्हें वापस किए। पुलिस कंट्रोल रूम में आज बुधवार दोपहर 12 बजे एसपी अभिनय विश्वकर्मा की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ।